ब्रेकिंग न्यूज़वायरलbollywood

Garima Saini ने एक्टिंग और मॉडलिंग में बनाई अपनी अनोखी पहचान

Garima Saini: 5 साल के करियर में अनेकों अनेकों कार्यक्रमों में लिया भाग और कई गानों में भी किया काम

 

दिल्ली/सूरज रोहिल्ला। 27 वर्षीय गरिमा सैनी आज के समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

Garima Saini: आज के समय में इन्होंने अनेकों फैशन शो, मॉडलिंग और एक्टिंग सहित काफी गानों में भी काम किया है। दिल्ली की रहने वाली गरिमा को एक्टिंग और मॉडलिंग में लगभग 5 साल हो गए और अभी भी ये यात्रा जारी है।

गरिमा ने बताया कि स्कूल टाईम से ही मुझे मॉडलिंग और एक्टिंग का बहुत शौंक था और प्रियंका चोपड़ा मेरी फेवरेट एक्ट्रेस थी जिनसे में प्रभावित हुई और साल 2020 में मैने मॉडलिंग और एक्टिंग शुरू कर दी थी। गरिमा का कहना है कि मेरी मेहनत और लगन के कारण आज मेरा ये नाम है, मैने भी दूसरों की तरह बहुत संघर्ष किया जो अब भी जारी है।

गरिमा ने कहा मेरी बहन कंचल और काजल ने मेरा बहुत सहयोग किया, जिनके कारण आज में एक अच्छी मॉडल और एक्टर हूं। गरिमा ने ये भी बताया कि माता श्रीमती सुमन सैनी और पिता श्री रविंदर कुमार ने मुझे अच्छा प्लेटफॉर्म देने के लिए हर संभव प्रयास किए, अगर मेरे माता पिता मुझे सपोर्ट नहीं करते तो शायद ही में अपने नाम के साथ मॉडल एक्टर लिख पाती।

गरिमा ने अंकों गानों में भी काम किया है जिनमें : क्या करें, सोनिए, आंखों में तेरी काजल में लगा दूं और होली सॉन्ग शामिल हैं। गरिमा ने बड़े बड़े यूट्यूबर्स के साथ भी काम किया है और 2 शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया है। गरिमा कंटेंट राइटर और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भी हैं।

इनको अनेकों अनेकों अवार्ड्स, सम्मान और सर्टिफिकेट्स से भी सम्मानित किया जा चुका है। गरिमा ने कहा कि मेरा लक्ष्य आने वाले समय में एक बड़ी मॉडल और एक्टर बनकर नाम कमाना और फिल्मों में काम करना है जिसके लिए में अपनी पूरी मेहनत और लगन से काम कर रही हूं, मेरा प्रयास निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button