ब्रेकिंग न्यूज़बिज़नस

Gold Price Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट

इजरायल-ईरान के बीच हुए सीजफायर के बाद सोने की कीमतों (Gold Price Today) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

 

MCX पर सोना-चांदी दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 98,130 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,06,000 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,383.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,395 डॉलर प्रति औंस था।

 

खबर लिखे जाने के समय यह 27.80 डॉलर की गिरावट के साथ 3,367.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है।

 

Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.06 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.18 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 36.08 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button