Gurugram: 2025 से शुरू होगा UK की साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी का कैंपस, जानें किन विषयों की होगी पढ़ाई
Gurugram: UK's Southampton University campus will start from 2025, know which subjects will be taught
Gurugram में ब्रिटेन की साउथैम्टन यूनिवर्सिटी का कैंपस तैयार:भारत में UGC से मंजूर पहला इंटरनेशनल फुल फ्लेज्ड कैंपस, आज CM सैनी करेंगे उद्घाटन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज गुरुग्राम दौरे पर रहेंगे, जहां वे जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
इसके बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री गुरुग्राम जिले को 208 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 13 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिनमें पेयजल, सड़क निर्माण और स्कूली शिक्षा से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।
गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार ने बताया कि हरियाणा को शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि होगी, जब मुख्यमंत्री सेक्टर 59 में इंग्लैंड की साउथैम्टन यूनिवर्सिटी के पूर्ण परिसर का उद्घाटन करेंगे।
यह पहली बार है जब यूजीसी ने किसी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय को भारत में पूर्ण कैंपस स्थापित करने की अनुमति दी है। इंग्लैंड से बाहर यह साउथैम्टन यूनिवर्सिटी का तीसरा कैंपस होगा।