Haryana Govt Scheme: हरियाणा में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों की बड़ी सौगत….मिलेगा इतने प्रतिशत तक कोटा
Haryana Govt Scheme: सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को 3% कोटा: सभी विभागों में रिजर्वेशन को CM से मिलेंगे खेलमंत्री, खट्टर ने 7 विभागों में रखा था।
Haryana Govt Scheme: हरियाणा में ग्रुप-C पदों पर खेल कोटा पिछले 4 साल से सिर्फ 7 विभागों तक सीमित है। इसे सभी विभागों में बहाल करने की मांग लगातार उठ रही है। अब इस पर चर्चा के लिए खेल मंत्री गौरव गौतम ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने का टाइम मांगा है। खेल मंत्री ने कहा कि संभावना है कि जल्द ही सीएम के साथ इस पर चर्चा होगी।
सीएम से चर्चा से पहले खेल मंत्री ने अपने विभाग के अधिकारियों को इसे लेकर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। प्रदेश में खट्टर सरकार के समय में खेल कोटे को 7५ विभागों तक सीमित कर दिया गया था। वर्तमान में गृह, सेकेंडरी शिक्षा, प्राइमरी शिक्षा, खेल, जेल, वन और ऊर्जा विभाग में ही ग्रुप-सी पदों की भर्ती में खिलाड़ियों को 3% कोटा मिलता है। जबकि ग्रुप-डी में यह 10% है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम सभी विभागों में कोटा बहाल करने के पक्ष में हैं।
नवंबर 2024 में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। जिसके बाद राजेश खुल्लर ने खेल विभाग और हरियाणा लोक सेवा आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बातचीत की। हालांकि उसके बाद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी।
जानिए 6 साल में खिलाड़ियों की नौकरी रिजर्वेशन को लेकर क्या 5 बदलाव हो चुके…
अप्रैल 2019ः रिजर्वेशन रोस्टर अनुसार किया
हरियाणा के तत्कालीन सीएम मनोहर लाल की सरकार ने 30 अप्रैल 2019 को सरकारी नौकरियों के ग्रुप-A, B और C श्रेणी में सीधी भर्ती के लिए खिलाड़ियों को 3% आरक्षण रोस्टर अनुसार और ग्रुप-D में 10% आरक्षण देने का फैसला किया।
मार्च- 2022ः ग्रुप-A, B व C में खेल कोटा खत्म।
इसके 3 साल बाद 14 मार्च 2022 को खट्टर सरकार ने अपने पूर्व के आदेश को पलटते हुए ग्रुप-A, B और C में सीधी भर्ती पर खिलाड़ियों के लिए 3% आरक्षण को समाप्त कर दिया, जबकि ग्रुप D के लिए 10% आरक्षण को जारी रखा।
नवंबर 2022ः 4 विभागों में 3% रिजर्वेशन का ऑर्डर
प्रदेश सरकार ने दोबारा 24 नवंबर 2022 को एक और पत्र जारी कर ग्रुप-C में खिलाड़ियों के लिए गृह, सेकेंडरी शिक्षा, प्राइमरी शिक्षा और खेल विभाग समेत 4 विभागों में 3% आरक्षण का प्रावधान किया।
अप्रैल 2023ः 3 और विभागों में 3% खेल कोटा बहाल
खट्टर सरकार ने 22 अप्रैल 2023 को फिर नए निर्देश जारी किए। जिसमें इन चारों विभागों के साथ ही जेल, वन और ऊर्जा विभाग में भी खिलाड़ियों को 3% रिजर्वेशन की सुविधा प्रदान की गई.प्रह। अब खिलाड़ी मांग कर रहे हैं कि उन्हें सभी सरकारी विभागों में यह सुविधा मिलनी चाहिए।
साल 2024ः नायब सैनी सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा विज्ञापित ग्रुप C पदों के लिए किसी भी वर्ष में पात्र उत्कृष्ट खिलाड़ियों (OSP) और पात्र खिलाड़ियों (ESP) को 3% का अलग कोटा देने का निर्णय लिया। तय किया कि खेल एवं युवा मामले विभाग एक अलग कोटा बनाएगा।
खेल मंत्री ने इन 2 पॉइंट पर मांगी अधिकारियों से रिपोर्ट…
1. किस वजह से खेल कोटा खत्म हुआ
खेल मंत्री गौरव गौतम ने अधिकारियों को यह रिपोर्ट बनाने को कहा है कि किस तरह ग्रुप-C के सभी विभागों के सभी पदों में खिलाड़ियों का रिजर्वेशन समाप्त किया गया था। बाद में कैसे ग्रुप-C के पदों पर इसे फिर बहाल किया गया। इसके अलावा कैसे इस रिजर्वेशन की सुविधा को सिर्फ 7 विभागों तक सीमित कर दिया गया।
2. इस पॉलिसी के तहत अब तक कितने पद भरे गए
यह भी जानकारी ली गई कि अभी तक इस पॉलिसी के तहत कितने पदों को भरा जा चुका है। इस बिंदू पर भी विचार विमर्श हुआ कि सभी विभागों के ग्रुप-C के सभी पदों पर खेल आरक्षण बहाल करने के बाद कितने खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल सकता है। रिपोर्ट मिलने के बाद अंतिम फैसला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे।