ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News: के पूर्व CM की भाभी का निधन:गुरुग्राम के अस्पताल में अंतिम सांस ली

Haryana News: Former CM’s sister-in-law passes away: breathed her last in Gurugram hospital

 

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की भाभी राजवती का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रही थीं।

सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। आज शाम 6 बजे रोहतक में शीला बाईपास स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजवती भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के बड़े भाई इंदर सिंह हुड्‌डा की पत्नी थीं। इंदर सिंह एक जमींदार हैं, जो राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। वे केवल चुनाव के समय भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ सक्रिय होते हैं। इंदर सिंह और राजवती के 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं।

18 जून को भूपेंद्र हुड्‌डा की चाची सुप्रभा देवी का निधन हुआ था। वह 103 साल की थीं। कल, 22 जून को उनकी गुरुग्राम के मारुति रोड स्थित नॉटिंग हिल बैंक्वेट हॉल में श्रद्धांजलि सभा रखी गई थी। यहां भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा समेत कांग्रेस के कई सीनियर नेता पहुंचे थे।

पूर्व CM के चाचा फतेह सिंह का कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं था। वह खेती करते थे। उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड के बाजपुर में जमीन लेकर फार्महाउस बनाया था। हालांकि, वर्षों पहले उनका देहांत हो गया था। इसके बाद से उनके बेटे कुलवीर हुड्‌डा इसकी देखभाल कर रहे हैं।

वहीं, भूपेंद्र हुड्‌डा की चाची भी अपने बेटे कुलवीर के पास ही रहती थीं। हालांकि, कुछ दिन पहले ही वह गुरुग्राम में रह रहे अपने पोते के यहां पहुंची थीं। यहीं पर उनका निधन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button