ब्रेकिंग न्यूज़

Haryana News: के सरकारी ऑफिस में मिला शव:सिर में चोट के निशान, जेब में मिली डायरी, सफाई कर्मचारी ने पड़ा देखा

Haryana News: सिर में चोट के निशान, जेब में मिली डायरी, सफाई कर्मचारी ने पड़ा देखा

 

Haryana News: रोहतक जिले के सांपला क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय के अंदर एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला।

सूचना पाकर सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर एफएसएल एक्सपर्ट को बुलाया और जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भेज दिया।

मृतक की जेब से एक डायरी मिली है, जिसमें उसका नाम श्यामलाल लिखा मिला है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

मृतक के सिर में दोनों तरफ चोट के गहरे निशान है, जैसे किसी ईंट या पत्थर से वॉर किया हो। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में मृतक की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया।

साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button