ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News: गुरुग्राम में शराब पार्टी में मौसेरे भाईयों में चली गोली

Haryana News: गुरुग्राम में शराब पार्टी में मौसेरे भाईयों में चली गोली:आरोपी ने दोस्त की फॉर्च्यूनर पर की फायरिंग; आरोपी मौके से फरार

Haryana News: गुरुग्राम के बहरामपुर गांव में शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच विवाद हो गया। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस बीच वहां गोली भी चल गई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कृष्ण कुमार ने सेक्टर 56 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि वह अपने प्रॉपर्टी ऑफिस में था। वहां उसके गांव के जसन सुल्तान, आकाश और मौसी का लड़का ब्रह्म भाटी आए। सभी ने एक साथ शराब पार्टी की। शराब पार्टी के दौरान ब्रह्म भाटी और कृष्ण कुमार के बीच विवाद हो गया। ब्रह्म भाटी ने कृष्ण को जान से मारने की धमकी दी। कृष्ण वहां से उठकर पास में गोवर्धन के ऑफिस में चला गया

वारदात के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश वहां उसकी फॉर्च्यूनर खड़ी थी। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। कृष्ण ने बाहर निकलकर देखा तो उनकी फॉर्च्यूनर पर गोली का निशान था। ब्रह्म भाटी गोली चलाकर मौके से फरार हो गया था। कृष्ण ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाया। गाड़ी पर गोली के निशान की जांच की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ब्रह्म भाटी की तलाश शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button