ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजनाहरियाणा
Haryana News: हरियाणा के इस जिले के खेल स्टेडियम की 34 करोड़ से होगी मरम्मत:151 करोड़ में बना था
Haryana News: रोहतक में खेल स्टेडियम की 34 करोड़ से होगी मरम्मत:151 करोड़ में बना था, 13 साल में हुआ जर्जर, छतों से प्लास्टर निकला
Haryana News: रोहतक में राजीव गांधी खेल स्टेडियम की मरम्मत के लिए खेल विभाग की तरफ से 34 करोड़ रुपए का एस्टीमेट तैयार किया गया है।
जिससे स्टेडियम को नया रूप दिया जाएगा। स्टेडियम की मरम्मत से लेकर ग्राउंड से घाट कटवाने और जाली ठीक करवाने का काम भी इसी बजट में करवाया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय राजीव गांधी खेल स्टेडियम का निर्माण 2012 में 151 करोड़ रुपए की लागत से तत्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में बनाया गया था।
लेकिन 2013 में सरकार बदलने के बाद स्टेडियम का रखरखाव नहीं किया गया, जिसके कारण स्टेडियम की हालत जर्जर हो गई और इसकी तरफ सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया।