ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसरकारी योजनाहरियाणा

Haryana News: सरकार का नायाब फैसला..वादों को किया पूरा, महिलाओं की शक्ति को मिलेगी नई उड़ान

Haryana News: भाजपा सरकार जो कहती है वो करती है महिलाओं की शक्ति को नई उड़ान देगा नायाब फैसला

राजबीर सिंह रोहिला

Haryana News: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजबीर सिंह रोहिला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि बीजेपी समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्यरत है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह ₹2100 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ परिवार और समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक मजबूत करना तथा बेटियों और माताओं के सम्मान को और ऊँचा उठाना है। बीजेपी का हमेशा से संकल्प रहा है कि समाज की आधी आबादी यानी हमारी माताएँ–बहनें आत्मनिर्भर हों और गर्व के साथ जीवन जी सकें। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने “दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना” की शुरुआत की है।

राजबीर सिंह रोहिला ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत हमारी बेटियों और माताओं को दी जाने वाली प्रतिमाह ₹2100 की आर्थिक सहायता केवल एक राशि नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रति सम्मान, सशक्तिकरण और उन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प है।

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से घर–परिवार में महिलाओं की भूमिका और मजबूत होगी। बेटियों के सपनों को पंख मिलेंगे। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का नया आत्मविश्वास मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बीजेपी का मानना है कि जब बेटी मजबूत होगी तो परिवार मजबूत होगा, और जब परिवार मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। हमारी पार्टी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है और आगे भी हर वर्ग के उत्थान के लिए काम करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button