ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजनाहरियाणा

Haryana News: पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अम्बाला सिटी की छात्राओं को आईजीपी अंबाला रेंज पंकज नैन ने किया सम्मानित

Haryana News: पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अम्बाला सिटी की होनहार छात्राएँ हरनूर कौर, आयशा चौधरी और मुस्कान परमार को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए आईजीपी अंबाला रेंज एवं स्कूल के चेयरमैन पंकज नैन द्वारा प्रत्येक को ₹11,000 की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बॉक्सिंग के कोच संजय कुमार और वुशु के कोच रविन्द्र खत्री को भी खेलों के क्षेत्र में उनकी शानदार सेवाओं के लिए आईजीपी द्वारा विशेष रूप से सराहा गया।

आईजीपी श्री पंकज नैन ने पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अम्बाला सिटी के प्राचार्य डॉ. विकास कोहली को भी हार्दिक बधाई दी और कहा कि इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button