ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News: फतेहाबाद में बड़ा एक्शन: एक्सिडेंट केस में हरियाणा रोडवेज चालक गिरफ्तार

Haryana News: फतेहाबाद पुलिस ने एक्सीडेंट मामले में हरियाणा रोडवेज के चालक को किया गिरफ्तार

 

फतेहाबाद,। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस द्वारा सड़क दुर्घटना मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने संबंधी दिशा-निर्देशों के तहत फतेहाबाद पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए रोड एक्सीडेंट मामले में हरियाणा रोडवेज के चालक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी चालक की पहचान दिनेश पुत्र मदनलाल निवासी गौरीवाला जिला सिरसा के रूप में हुई ।

थाना शहर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 22.10.2025 को शिकायतकर्ता विनोद कुमार पुत्र हनुमान सिंह पुत्र ठाकरराम निवासी गांव धागड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि दिनांक 22.10.2025 को वह पेट्रोल पंप से टेस्ट रिपोर्ट करवाकर सुबह करीब 6 बजे अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर नंबर HR20AG-6916 पर GT रोड से अपने गांव धागड़ की ओर जा रहा था।

जब वह हुड्डा सेक्टर-3 फतेहाबाद के पास भुना रोड बाईपास के समीप पहुंचा, तो हिसार रोड की तरफ से नए बस अड्डा फतेहाबाद की ओर आ रही हरियाणा रोडवेज बस नंबर HR39E-1416 के चालक ने बस को तेज गति, गफलत एवं लापरवाही से बिना किसी इंडिकेटर (इशारे) के भुना बाईपास रोड की तरफ मोड़ दिया, जिसके चलते बस ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में शिकायतकर्ता सड़क पर गिर गया और उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, साथ ही उसकी नाक की हड्डी भी टूट गई।

मामले में थाना शहर फतेहाबाद में एफआईआर नंबर 398/2025 दर्ज की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रोडवेज बस चालक को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को पूछताछ उपरांत शामिल अनुसंधान कर आवश्यक कार्रवाई के बाद छोड़ा गया।मामले की जांच जारी है, तथा फतेहाबाद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना मामलों में सख्त और त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button