ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News: डीसी कार्यालय का पीए ही नौकरी लगवाने के नाम पर 3.50 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Haryana News: सोनीपत में भ्रष्टाचार पर नकेल: डीसी कार्यालय का पीए ही नौकरी लगवाने के नाम पर 3.50 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासनिक भवन में तैनात उपायुक्त (DC) के निजी सहायक (PA) को गिरफ्तार किया गया

छापेमारी के दौरान ACB टीम ने कार्यालय की अलमारी से 3.5 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, एसीबी को शिकायत मिली थी कि डीसी का पीए यहां कार्यरत एक कर्मचारी को राई तहसील में रजिस्ट्री क्लर्क लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इस शिकायत की पुष्टि के लिए ACB ने एक जाल तैयार किया। पीड़ित को केमिकल लगे हुए नोटों के साथ शशांक शर्मा के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए, एसीबी टीम ने तत्काल छापा मारते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

 

पीए की गिरफ्तारी के बाद डीसी कार्यालय में हड़कंप मच गया। ACB अधिकारियों ने मौके से बरामद राशि को जब्त किया और आरोपी से पूछताछ शुरू की। टीम अब यह जांच कर रही है कि इस पूरे मामले में किसी अन्य अधिकारी की भी भूमिका तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button