ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिहरियाणा

शनिवार को इनेलो को बड़ा सियासी सहारा: कांग्रेस व जेजेपी के दिग्गज नेता हुए शामिल

शनिवार का दिन इनेलो पार्टी के लिए रहा बेहद खास, कांग्रेस और जेजेपी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे प्रबुद्ध लोगों ने इनेलो पार्टी का थामा दामन

 

कांग्रेस से राहुल गांधी विचार मंच के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पानू अपने रोहतक निवास पर इनेलो में हुए शामिल

 

जेजेपी से पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन सुमेर, पूर्व हलका अध्यक्ष सुरेंद्र बल्हारा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय मलिक मोखरा, एससी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष हवासिंह नंबरदार, हलका कार्यकारिणी सदस्य फूल मदीना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्र सिंह गहलोहत ने इनेलो में की घर वापसी

 

रोहतक में होने वाली सम्मान दिवस रैली के माध्यम से जनता इनेलो के झंडे तले प्रदेश में लोकराज लाने का काम करेगी: चौ. अभय सिंह चौटाला

 

रोहतक/चंडीगढ़, 13 सितंबर। इनेलो पार्टी के लिए शनिवार का दिन बेहद खास और ऊर्जा से भरा रहा। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कांग्रेस और जेजेपी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे प्रबुद्ध लोगों ने इनेलो पार्टी का दामन थाम लिया। अभय सिंह चौटाला ने भी सभी का दिल खोल कर इनेलो पार्टी में शामिल होने पर हार्दिक स्वागत किया।

इनेलो के संगठन सचिव उमेद लोहान के प्रयासों से राहुल गांधी विचार मंच के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पानू अपने रोहतक निवास पर इनेलो में शामिल हुए। साथ ही हांसी से पूर्व पुलिस अधिकारी अशोक मलिक, सात बास से दीपक मलिक, तोशाम से एडवोकेट रवि मील, पूर्व सरपंच श्री कृष्ण जाटान इनेलो में शामिल हुए।

जेजेपी पार्टी को भी बड़ा झटका देते हुए पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन सुमेर, पूर्व हलका अध्यक्ष सुरेंद्र बल्हारा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय मलिक मोखरा, सरपंच राजेंद्र सिंह सिंहपुरा, ईश्वर, एससी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष हवासिंह नंबरदार, नवीन मुरादपुर टेकना, हलका कार्यकारिणी सदस्य फूल मदीना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्र सिंह गहलोहत, सोनू गद्दीखेड़ी, विकास, साहिल, प्रताप, पूर्व सरपंच कर्मबीर मदीना एवं मुन्ना ने घर वापसी करते हुए इनेलो परिवार में अपनी आस्था व्यक्त की। रोहतक के कलहावड़ गांव से पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सुमित मलिक भी इनेलो में शामिल हुए।

चौ. अभय सिंह चौटाला शनिवार को जननायक सम्मान दिवस समारोह की तैयारियों का निरीक्षण करने हेतु रोहतक की नई अनाज मंडी स्थित रैली स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिम्मेदार साथियों से चर्चा कर रैली स्थल पर आने वाली भारी भीड़ के लिए जरूरी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और पंडाल प्रबंधन को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पावन धरा पर इस भव्य समारोह के माध्यम से प्रदेश की जनता इनेलो के झंडे तले प्रदेश की राजनीति में लोकराज लाने का काम करेगी।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button