ब्रेकिंग न्यूज़मौसमहरियाणा

Haryana Rain Alert: हरियाणा में अगले 3 घंटों में इन जिलों में झमाझम बारिश

Haryana Rain Alert: Heavy rain in these districts of Haryana in the next 3 hours

Haryana Rain Alert: हरियाणा में गर्मी ने प्रचंड रुप ले लिया है।

 

Haryana Rain Alert: कुछ इलाकों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. शनिवार को लोगों को धूप के साथ उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने सुबह साढ़े 3 बजे अलर्ट जारी किया है कि अगले तीन घंटों में सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर जिलों व आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

हालांकि आज सुबह कई जिलों में बादल छाए हैं और तेज हवा चल रही है। वहीं अल सुबह फरीदाबाद में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

 

प्रदेश में गर्मी का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। गर्मी के साथ गर्म तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।

चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इसके अलावा बाकी प्रदेश में लू का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा में 15 जून की रात से मौसम परिवर्तन के साथ कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button