Haryana Roadways: 19 जून को फतेहाबाद, सिरसा और हिसार रोडवेज की बसें नहीं चलेगी और हड़ताल रहेगी।
Haryana Roadways: अगर फिर भी परिचालक से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो शुक्रवार पूरे हरियाणा प्रदेश में रोडवेज की बसों का चक्का जाम रहेगा।
रोडवेज कर्मचारी नेता जगदीप लाठर और राजू बिश्नोई ने बताया कि अग्रोहा में परिचालक से मारपीट को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। जिसके चलते दो दिन से फतेहाबाद रोडवेज डिपो के कर्मचारी हड़ताल पर हैं और आज भी पूरे प्रदेश में रोडवेज कर्मचारियों द्वारा जिला स्तर पर 2 घंटे का प्रदर्शन किया है.