ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजनाहरियाणा

Haryana School Time Change : हरियाणा में बदला स्कूलों का समय, अब डेढ घंटे देरी से खुलेंगे

Haryana School Time Change :डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में भी बदलाव, आदेश न मानने वालों पर कार्रवाई

Haryana School Time Change: हरियाणा में सरकारी स्कूलों के समय में कल यानी 15 नवंबर से बदलाव होगा। सरकारी और गैर सरकारी स्कूल सुबह 9:30 बजे लगेंगे। जबकि छुट्टी दोपहर 3:30 बजे होगी।

पहले सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक स्कूल का समय था। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आदेशों में साफ तौर पर कहा गया है कि जो भी स्कूल इन आदेशों को मानने में कोताही बरतेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

मौसम बदलने के बाद बढ़ी ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने ये फैसला लिया है।

यहां देखिए, शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए आदेशों की कॉपी

अब पढ़िए, डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में क्या स्थिति रहेगी

दूसरी शिफ्ट 12:40 बजे लगेगी:

स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से 15 नवंबर से स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक किया गया है। वहीं, डबल शिफ्ट स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सुबह 7:55 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। पहले सुबह 7 बजे से 12:30 बजे तक का समय रहता था। इसके बाद दूसरी शिफ्ट 12:40 बजे पर कक्षाएं लगेगी। वहीं छुट्‌टी शाम को 5:15 बजे होगी।

 

लेटर में दिए सख्त आदेश:

नारनौल में खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है कि 15 नवंबर से सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। निदेशालय स्कूल शिक्षा के आदेशों की अनुपालना में सूचित किया जाता है कि 15 नवंबर से 15 फरवरी तक सभी राजकीय व अराजकीय विद्यालयों का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा। सभी विद्यालयों को उक्त आदेशों की पालना करनी होगी।

निजी स्कूलों का किया जाएगा औचक निरीक्षण: पत्र में लिखा है कि यदि किसी अभिभावक व विद्यार्थी से किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है अथवा औचक निरीक्षण के दौरान कोई भी स्कूल उक्त आदेशों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो संबंधित स्कूल का मामला उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। जिसके परिणाम स्वरूप विभागीय व प्रशासनिक कार्रवाई के लिए विद्यालय का मुखिया जिम्मेवार होगा।

 

प्रदूषण की वजह जींद के स्कूलों में छुट्टियां

जींद जिले में सरकारी व निजी स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया है। आगामी आदेशों तक स्कूलों में छुट्टियां रहेगी। जींद DC मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जींद जिले का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 418 दर्ज किया गया है, जो ‘अत्यंत गंभीर श्रेणी’ में आता है।

 

गुरुग्राम में हाइब्रिड मोड में होगी पढ़ाई

गुरुग्राम के DC अजय कुमार आदेश जारी कर कहा कि प्राथमिक कक्षाओं में अब हाइब्रिड मोड में पढ़ाई होगी। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कक्षा पांचवीं तक के बच्चों की कक्षाएं अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित होंगी। माता-पिता अपनी सुविधा अनुसार शिक्षण का तरीका चुन सकेंगे।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button