Lado Laxmi Yojana ₹2100 का इंतजार करने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी
Lado Laxmi Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी
Lado Laxmi Yojana: हरियाणा सरकार लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 23 से 60 वर्ष की महिलाओं को 2100 रुपये मासिक देगी जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक नवंबर से योजना शुरू करने की घोषणा की है। राज्य सरकार ने इसके लिए बजट में पांच हजार करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह योजना मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना से बेहतर है।
हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के क्रियान्वयन का प्रारूप लगभग तैयार कर लिया है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत राज्य की 45.62 लाख ऐसी महिलाओं को 2100 रुपये मासिक प्रदान किए जाएंगे, जिनकी उम्र 23 से 60 साल के बीच है तथा पति-पत्नी की वार्षिक आय मिलाकर तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होगी।
मुख्यमंत्री कार्यालय में इस बिंदु पर भी चर्चा हुई कि पहले चरण में गरीबी रेखा के दायरे में आने वाली करीब 25 लाख ऐसी महिलाओं को 2100 रुपये मासिक दिया जाए, जिनकी पति-पत्नी की वार्षिक आय 1.80 रुपये तक है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
1 नवंबर 2025 यानी हरियाणा दिवस पर हरियाणा सरकार 45 लाख 62000 महिलाओं के खाते में ₹2100 डालने का काम करेगी।
लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी हर प्रकार की अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
नोट:- जिन महिलाओं का फैमिली आईडी में बैंक खाता सत्यापित नहीं है वह समय रहते करवा ले । बाद में मत बोलना उसके आ गए मेरे क्यों नहीं आए।
इस दिन से मिलेगा योजना का लाभ
उनके निर्देश पर पहले चरण में ऐसी सभी महिलाओं को 2100 रुपये मासिक प्रदान किए जाएंगे, जिनकी पति-पत्नी की वार्षिक आय मिलाकर तीन लाख रुपये तक है। यह महिलाएं ऐसी हैं, जो राज्य में किसी तरह की पेंशन प्राप्त नहीं कर रही हैं। सरकार का मानना है कि यदि लाडो लक्ष्मी योजना को दो चरणों में बांटकर लागू किया गया तो इसका फायदा कम, नुकसान ज्यादा हो सकता है, इसलिए योजना को एक ही चरण में लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री कार्यालय में इस बात पर सहमति बन चुकी है कि लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ हरियाणा दिवस पर एक नवंबर से देना आरंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इस योजना के आरंभ होने की घोषणा करेंगे।
यानी योजना के लाभ के लिए अभी राज्य की महिलाओं को तीन माह इंतजार करना होगा। राज्य के साल 2025-26 के बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए प्रदेश सरकार पांच हजार करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर चुकी है।
सभी प्रकार की अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें। bell 🔔 को प्रेस करके नोटिफिकेशन चालू कर ले।