ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Manisha Murder Case: हिसार में मनीषा को लेकर निकाले कैंडल मार्च में फायरिंग

Manisha Murder Case: PM मोदी-CM सैनी, हुड्डा-गांधी का नाम लेकर 3 गोलियां चलाईं

 

Manisha Murder Case: हिसार जिले के हांसी में भिवानी की मनीषा कांड को लेकर निकाले गए कैंडल मार्च में गोलियां चलने का एक वीडियो सामने आया है।

इसमें एक युवक हाथ में माइक लेकर लोगों को संबोधित कर रहा है। इसी दौरान वह सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अपशब्द कहता है।

इसके बाद युवक पिस्टल से लगातार 3 फायर करता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत आई।

पुलिस का कहना है कि इस वीडियो की जांच की जा रही है और वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान करवाई जा रही है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button