दिल्ली/सूरज रोहिल्ला। एसएन प्रोडक्शन द्वारा मिस्टर एंड मिसेज दिल्ली एनसीआर सीज़न 5 का भव्य आयोजन दिनांक 27 अगस्त 2025 को द स्काई बाइट दिल्ली में किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सोनिया बजाज द्वारा किया गया जिसको कीर्ति द्वारा होस्ट किया गया और ज्यूरी मेंबर अमित और दक्षिता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला और पुरुष मॉडल्स ने रैंप वॉक करके अपने फैशन का जलवा बखेरा।
आयोजक सोनिया बजाज ने बताया कि ये कार्यक्रम एक ऑडिशन था जिसमें अलग अलग कैटिगरी में मॉडल्स ने भाग लिया।
सोनिया ने कहा कि जिन मॉडल्स का फिनाले में चयन नहीं हुआ वो निराश ना होकर आगामी ऑडिशन के लिए अपनी तैयारी पूरी रखें और इनका फिनाले के लिए चयन हुआ है वो अपनी तैयारी अच्छे से करें। सोनिया बजाज ने सभी प्रतिभागियों और फिनाले के लिए चयनित मॉडल्स को शुभकामनाएं दी।