Narendra Kumar On Mount Elbrus: हरियाणवी फहराएगा यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा
Narendra Kumar On Mount Elbrus: कभी डॉक्टर ने कहा था- पैर काटने पड़ेंगे; बहन भी 2 बार माउंट एवरेस्ट फतह कर चुकी
Narendra Kumar On Mount Elbrus: हरियाणवी छोरे का जलवा, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस की फतह, नरेंद्र कुमार ने चोटी पर फहराया तिरंगा – NARENDRA KUMAR ON MOUNT ELBRUS
हिसार के पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी, माउंट एल्ब्रस पर तिरंगा फहराया है. पूरे देश के लिए गौरव की बात है.
हरियाणा के पर्वतारोही नरेंद्र यादव यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस को तीसरी बार फतह करने जा रहे हैं। रूस में मौजूद माउंट एल्ब्रुस की ऊंचाई समुद्र तल से 18,510 फीट है।
इस अभियान के लिए वे 6 अगस्त को भारत से रूस रवाना होंगे, जहां वे विश्व के अन्य पर्वतारोहियों के साथ जुड़ेंगे।
खास बात ये है कि इस अंतरराष्ट्रीय टीम का नेतृत्व नरेंद्र ही करेंगे और 15 अगस्त यानी भारत की आजादी के दिन एल्ब्रुस की चोटी पर तिरंगा फहराएंगे।
नरेंद्र अब तक माउंट एल्ब्रुस को साल 2017 और 2023 में फतह कर चुके हैं। तीसरी बार इस उपलब्धि को हासिल करते ही यादव सबसे अधिक बार माउंट एल्ब्रुस पर चढ़ने वाले पहले भारतीय बनेंगे, जो रिकॉर्ड होगा।
मूल रूप से रेवाड़ी जिले के गांव नेहरूगढ़ के रहने वाले नरेंद्र यादव की मौसेरी बहन पद्मश्री संतोष यादव भी दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
नरेंद्र की यह उपलब्धियां इसलिए भी खास हैं, क्योंकि आज से 4 साल पहले पर्वतारोहण के दौरान फ्रॉस्टबाइट (एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर का कोई अंग अत्यधिक ठंड के कारण जम जाता है) का शिकार हो गए थे।
डॉक्टरों ने उनके पैर काटने को कह दिया था। हालांकि, 2 साल उपचार चला, जिस कारण पैरों की अंगुलियां सीधी ही रहती हैं, मुड़ती नहीं। इसके बावजूद नरेंद्र सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियां फतह करने वाले बन चुके हैं।