ब्रेकिंग न्यूज़वायरलहरियाणा
Punjab and Haryana High Court के परिसर में लगी आग….एक क्लिक पर जाने पुरी खबर!
Punjab and Haryana High Court : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के बार परिसर में लगी आग, महिला बार रूम और कमरा नंबर 4 क्षतिग्रस्त
Punjab and Haryana High Court पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के बार परिसर में आज सुबह अचानक आग लग गई।
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग से महिला बार रूम और कमरा नंबर 4 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया।
आगजनी की इस घटना में बार परिसर के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुँचा है, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और उच्च न्यायालय परिसर में कामकाज सुचारू रूप से जारी है।