ब्रेकिंग न्यूज़मौसम

Punjab flooding: पंजाब के 9 जिलों में बाढ़, 29 लोगों की मौत, हरियाणा के गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम के आदेश, उत्तराखंड में सभी स्कूल बंद

Punjab flooding: पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर समेत 9 जिले एक हफ्ते से बाढ़ की चपेट में हैं।

Punjab flooding: राज्य में 1,312 गांवों के 2.56 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है।

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ को लेकर मंगलवार को हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात मुख्यमंत्री मान से फोन पर बात की और केंद्र से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

 

पंजाब में बाढ़ के चलते हरियाणा में भी हालात बुरे हैं। दोनों राज्यों में बहने वाली नदियां उफान पर हैं। हरियाणा में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है।

 

भिवानी, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में आज कुछ स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई है। गुरुग्राम के दफ्तरों में कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी किए गए हैं।

 

उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। सोमवार को उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड से दो लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। भारी बारिश के कारण चार धाम यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है।

 

हिमाचल प्रदेश में इस साल अगस्त की बारिश ने 76 साल का रिकॉर्ड तोड़ा दिया। बीते महीने सामान्य से 68% ज्यादा (256.8 mm) बारिश हुई। यह 1949 के बाद से सबसे ज्यादा है।

 

शिमला में पिछले 24 घंटे में लैंडस्लाइड और मकान गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल के 6 जिलों में बहुत तेज बारिश का रेड अलर्ट है। 8 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button