ब्रेकिंग न्यूज़वायरल
Rajsthan Plane Crash: राजस्थान के चूरू में वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश…एजेंसी ने दी बड़ी जानकारी
Rajsthan Plane Crash: राजस्थान के चूरू में वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश: 2 लोगों की मौत, शवों के टुकड़े मिले; गांव में बिखरा प्लेन का मलबा
Rajsthan Plane Crash: राजस्थान के चूरू में भारतीय वायु सेना का फाइटर जेट क्रैश हो गया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह जगुआर फाइटर जेट है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर फाइटर जेट जैसा मलबा बिखरा पड़ा है।
चूरू एसपी जय यादव ने बताया कि राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हुई है।
मौके पर राजलदेसर पुलिस को भेजा गया हैं। मलबे के पास से बुरी तरह क्षत-विक्षत शव के टुकड़े मिले हैं