Rajsthan Weather Update:- 30 सितंबर 2025
Rajsthan Weather Update: आज कच्छ क्षेत्र के ऊपर एक वेल मार्क लो प्रेशर एरिया बना हुआ है तथा वायुमंडल के निचले स्तरों में एक ट्रफ लाइन उ-प. राजस्थान के ऊपर सक्रिय है।
आज 30 सितंबर को शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में गर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है।
आज शेखावाटी क्षेत्र, आसपास में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
गर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश की गतिविधियां आगामी 3-4 दिन कुछ भागों में जारी रहने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में आगामी 24 घंटों में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन्ने की संभावना है।
साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ 5 से 8 अक्टूबर को सक्रिय होने की संभावना है।
इस के प्रभाव से राज्य में पुनः 6 से 8 अक्टूबर के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
https://shorturl.fm/S6l0T