ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

रोहतक की सम्मान दिवस रैली आज तक के इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी :-धर्मवीर पारीक 

ऐलनाबाद,6 सितंबर( रमेश भार्गव )

इनेलो के जिला महासचिव.धर्मवीर पारीक, ने रोहतक में आयोजित होने वाली चौधरी देवीलाल की 112 वीं जयंती सम्मान दिवस रैली में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इस रैली में सिरसा जिले से इनेलो के हजारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हो रहे हैं।

पारीक अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को रैली के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐलनाबाद शहर में उनका अच्छा प्रभाव है, जिससे पार्टी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इनेलो की इस रैली में उमड़ने वाली भीड़ सब रेलियो का रिकॉर्ड तोड़ देगी । पारीक की मेहनत और संगठन क्षमता के कारण सिरसा जिले में पार्टी की स्थिति मजबूत हुई है। देवीलाल जयंती के अवसर पर आयोजित इस रैली के माध्यम से इनेलो अपने जनाधार को और मजबूत करने का प्रयास कर रही है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button