ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजनाहरियाणा

Sarkari job: के सरकारी-एडेड कॉलेजों में होगी स्टाफ भर्ती:8645 पद खाली

Sarkari job: 158 में ही प्रिंसिपल नहीं; 2424 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की डिमांड

 

Sarkari job: हरियाणा के सरकारी एवं एडेड कॉलेजों में शिक्षकों व कर्मचारियों के खाली पदों को भरने को लेकर सरकार ने कई स्तरों पर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 1 अप्रैल तक राज्य के सभी जिलों के कॉलेजों में स्वीकृत व खाली पदों का पूरा ब्योरा मांगा गया है।

नूंह जिले सहित पूरे हरियाणा में 31 प्रोफेसरों को प्राचार्य पद पर प्रमोशन करने का प्रस्ताव सरकार के पहुंच चुका है।वहीं, 2424 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) को मांग भेजी गई है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद खाली पदों को भरा जाएगा।

नूंह जिले के सरकारी कॉलेजों में ग्रुप डी के 13 पदों की मांग एवं आरडी को भेजी गई है और अनुमति मिलते ही इन्हें भरा जाएगा।

शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पदों पर भी होगी भर्ती

नूंह के सहायता प्राप्त वाईएमडी कॉलेज में प्राचार्य की नियुक्ति के लिए विभाग ने 23 जून 2025 को अनुमति प्रदान कर दी है।

रेगुलर प्राचार्य की नियुक्ति के बाद ही शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की रिक्तियों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। क्योंकि हरियाणा से संबद्ध महाविद्यालय (सेवा सुरक्षा) नियम, 2006 के अनुसार प्राचार्ग चयन समिति का अनिवार्य सदस्य होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button