Satyapal Malik: पूर्व गर्वनर Satyapal Malik को राजकीय सम्मान न देना भाजपा सरकार की ओछी और किसान विरोधी सोच: चौ. अभय सिंह चौटाला
Satyapal Malik: जनता का बेशुमार प्यार और किसानों का आशीर्वाद ही सत्यपाल मलिक को सच्ची श्रद्धांजलि है
चंडीगढ़, 8 अगस्त। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन के बाद अंतिम संस्कार में भाजपा सरकार द्वारा उनको राजकीय सम्मान न दिए जाने पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की।
सत्यपाल मलिक एक किसान के बेटे थे और केंद्र में मंत्री रहे और चार राज्यों के गवर्नर रहे ऐसे में उन्हें राजकीय सम्मान न देना भाजपा सरकार की ओछी और किसान विरोधी सोच को दर्शाता है।
ऐसा करके भाजपा सरकार ने किसान के बेटे Satyapal Malik का नहीं बल्कि पूरे किसान वर्ग का अपमान किया है। अभय सिंह चौटाला ने स्पष्ट शब्दों में इसे सत्यपाल मलिक द्वारा किसानों को समर्थन देने की सजा बताया।
भाजपा सरकार का यह रवैया अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और किसानों के हितों की सोच रखने वाले को दंडित करने का प्रयास है। सत्यपाल मलिक ने अपने कार्यकाल के दौरान तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में खुलकर किसानों का साथ दिया था और आंदोलन के समय भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर सवाल उठाए थे।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर यह संदेश देना चाहती है कि जो भी किसानों के हक की बात करेगा उसे किसी न किसी रूप में दबाया या नीचा दिखाया जाएगा। यह रवैया लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है।
यह अपमान सिर्फ सत्यपाल मलिक का नहीं है बल्कि हर उस किसान का है जिसने अपने हक के लिए संघर्ष किया। जनता का बेशुमार प्यार और किसानों का आशीर्वाद ही सत्यपाल मलिक को सच्ची श्रद्धांजलि है। अब समय आ गया है जब सभी को एकजुट होकर इस ओछी मानसिकता का लोकतांत्रिक जवाब दें।