ब्रेकिंग न्यूज़

Shyam Mandir के वार्षिक महोत्सव के तहत श्याम हवेली का लोकार्पण किया

ऐलनाबाद,10 फरवरी (रमेश भार्गव) शहर के वार्ड नंबर 9 में स्थित प्राचीन खाटू श्याम मंदिर के 52वें विशाल वार्षिक महोत्सव के तहत सोमवार को नवनिर्मित श्याम हवेली का लोकार्पण किया गया वातानुकूलित यह धर्मशाला शहर में स्टार कैटिगरी की पहली धर्मशाला है.

श्याम कला मंडल के अध्यक्ष मांगीलाल गिदडा ने बताया कि आमजन के सहयोग से बनाई गई इस विशाल धर्मशाला में पूर्ण वातानुकूलित 32 कमरे,एक बड़ा हाल, एक छोटा हाल,4 मिनी रूम, व दो ड्राइंग रूम बनाए गए हैं.

चार मंजिला इस भवन में लिफ्ट की सुविधा दी गई है lइस भवन के निमित प्रखंड विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किए गए सवा लाख गायत्री जप के बाद हवन यज्ञ पर पूर्णाहुति दी गई.

इस अवसर पर मंदिर कमेटी ट्रस्ट के प्रधान रतनलाल गिदडा, उप प्रधान पवन कंसारिया व अन्य पदाधिकारियो द्वारा धर्मशाला निर्माण में सहयोग करने वाले दानदाताओं को सम्मानित किया गया वहीँ महोत्सव के तहत सोमवार रात्रि को श्याम हवेली में गायक तृप्ति लड्ढा द्वारा श्याम बाबा का गुणगान किया गया, आज मंगलवार प्रातः तलवाड़ा रोड से बाबा की पवित्र ध्वजा, कलश यात्रा निकाली जाएगी जबकि अर्धरात्रि जागरण में दिल्ली से ज्ञान पंकज अग्रवाल श्याम बाबा का गुणगान करेंगे lबुधवार को मंदिर परिसर में अखंड ज्योति पाठ, गुरुवार को विशाल शोभा यात्रा रात को महंत मोहन दास द्वारा श्याम बाबा का गुणगान किया जाएगा.

शुक्रवार की रात्रि को विशाल जागरण में साध्वी पूर्णिमा दीदी पूरी रात्रि श्याम बाबा का गुणगान करेंगीl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button