ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

आत्मनिर्भर भारत के वितरित किए पंपलेट, रेल सुविधाओं को लेकर यात्रियों से की चर्चा

ऐलनाबाद, 29 नवंबर( रमेश भार्गव )

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरगामी सोच व कुशल नेतृत्व में देश मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत मिशन के माध्यम से विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर हुआ है। हमें स्वदेशी उत्पाद अपनाकर एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में पूर्ण योगदान देना है। इसलिए स्वदेशी उत्पादों को अपनाना जरूरी है।

सांसद श्री बराला शुक्रवार को दोपहर बाद आत्मनिर्भर भारत रेल यात्री संपर्क अभियान के तहत सिरसा रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने रेलवे यात्रियों को केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी और कोटा एक्सप्रेस तथा गोरखधाम एक्सप्रेस के यात्रियों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर स्वदेशी अभियान के स्टीकर लगाए और पंपलेट भी वितरित किए। इस मौके पर चेयरमैन वेद फुला, मार्केट कमेटी की चेयरमैन इंद्रपाल जांगड़ा, पार्षद सुमन शर्मा, महामंत्री हनुमान कुंडू, अंबर, सुनील बामणिया, डा. सागर सिंह केहरवाला, अमरीक सिंह राही, कपिल सोनी एडवोकेट, श्याम बजाज, सरोज रानी, सुनीता सेठी, बोबी झुथरा, बिमला सिंवर, सुरेश पंवार, अंग्रेज सिंह, राघव गुप्ता व वीरेंद्र तिन्ना मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सांसद सुभाष बराला ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में युवा से लेकर आमजन का सहयोग जरूरी है तभी 2047 में विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। सिरसा रेलवे स्टेशन का अमृत योजना के तहत  नवीनीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें स्वदेशी को जन आंदोलन बनाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी लगातार राष्ट्रहित के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button