ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Sukh Ratia Murder Case: हरियाणा का मॉडल बना कॉन्ट्रैक्ट किलर, 5 लाख रुपए लेकर मर्डर केस में मुख्य आरोपी बना।

Sukh Ratia Murder Case: Haryana model became contract killer, became main accused in murder case by taking Rs 5 lakh.

 

Sukh Ratia Murder Case: हरियाणा से जुड़ा फेमस कंटेंट क्रिएटर सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख रतिया हत्या के गंभीर आरोप में सलाखों के पीछे पहुंच गया है। उसके इंस्टाग्राम पर 5.25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

जिस शख्स को लोग इंस्टाग्राम रील्स और स्टाइलिश लाइफस्टाइल के लिए जानते थे, अब वही एक बेहद खौफनाक मर्डर केस में मुख्य आरोपी बन गया।

नोएडा STF ने उसे गिरफ्तार कर नवी मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी अनुसार, फतेहाबाद के रतिया कस्बे के रहने वाले 24 वर्षीय सुख रतिया ने केवल 12वीं तक की पढ़ाई की है।

मॉडलिंग की ख्वाहिश लेकर 2022 में अपने मामा के लड़के गुरप्रीत सिंह के साथ मुंबई पहुंचा था। वहां उसकी जान-पहचान एक सैलून चलाने वाली महिला से हुई, जो गाजियाबाद (यूपी) की रहने वाली है।

पुलिस पूछताछ में सुखप्रीत ने कबूल किया कि उसी महिला ने उसे 5 लाख रुपए में हत्या की सुपारी दिलवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button