ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Sirsa News: SHO सस्पेंड, गंभीर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप 

Sirsa News: ऐलनाबाद के एसएचओ को किया सस्पेंड, गंभीर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप

 

Sirsa News: ऐलनाबाद के थोबरिया निवासी प्रगट सिंह ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (एस.पी.) सिरसा को शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें थाना ऐलनाबाद के एसएचओ सुरेन्द्र कुमार पर धोखाधड़ी, रिश्वतखोरी और कार्रवाई में लापरवाही जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं।

 

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने मोती की खेती के लिए नोयडा की एक फर्म ने ₹58 लाख हेरा फेरी की परंतु व्यापारी ने पैसे हड़प लिए। इस धोखाधड़ी की रिपोर्ट थाना ऐलनाबाद में 01 फरवरी 2025 को FIR संख्या 42, धारा 406/420 के तहत दर्ज की गई थी।

 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस केस में कार्रवाई करने के लिए एसएचओ सुरेन्द्र कुमार ने ₹3 लाख की रिश्वत मांगी। उन्होंने यह भी कहा कि पैसे नहीं देने पर केस में कार्रवाई नहीं होगी। शिकायतकर्ता द्वारा ₹1,22,000 नकद व अन्य बार-बार मांगने पर ऑनलाइन पैसे भी दिए गए, जिसका UPI ID तक दिया गया है। शिकायत कर्ता ने कहा की उसने SHO सुरेंद्र कुमार के UPI पर एक बार 50 हज़ार व एक बार 28 हज़ार रूपये ट्रांसपोर्ट किये है |

 

गंभीर बात यह है कि एसएचओ द्वारा यह कहा गया कि जब तक ₹2,00,000 तक की राशि पूरी नहीं होती, वह चार्जशीट या गिरफ्तारी नहीं करेंगे। यहां तक कि आरोपी द्वारा खुलेआम गूगल पे के माध्यम से भुगतान भी करवाया गया और शिकायतकर्ता को धमकाया गया कि अगर पैसे नहीं दिए तो केस को बंद कर देंगे।

 

शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने कई बार उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की, परंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने मजबूर होकर यह शिकायत मीडिया और उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई है ताकि उन्हें न्याय मिल सके और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button