Teacher Transfer: जींद शिक्षा मंत्री बोले- जल्द होंगे टीचर्स के ट्रांसफर
Teacher Transfer: जींद में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही टीचरों के ऑनलाइन ट्रांसफर शुरू होंगे।
Teacher Transfer: ढांडा ने कांग्रेस की जिला अध्यक्षों की लिस्ट पर तंज कसते हुए कहा कि यह लिस्ट हुड्डा-सैलजा-रणदीप ग्रुप की लिस्ट बनकर रह गई है।
केंद्र में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के आरोपों पर महिपाल ढांडा ने कहा कि चोर एक तो चोरी करे और ऊपर से सीनाजोरी करने वाली बात करे। उल्टा वोट चोरी तो उन्होंने ही की थी, तभी तो 50 से 90 सीट जीत गए। हमारी सरकार तो वोट चोरी पर अंकुश लगाने का कार्य कर रही है। हम तो वोटर लिस्ट को रिवाइज करवा रहे हैं, इसमें उनको परेशानी क्यों हो रही है।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा जींद की चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार बहु-विषयक शिक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला में पहुंचे थे। इस कार्यशाला में विभिन्न यूनिवर्सिटी के वीसी एवं कई शिक्षा विदों ने शिरकत कर अहम विषय पर चर्चा की।
नींव मजबूत होगी तो इमारत बुलंद होगी- ढांडा
शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई में चल रही सरकार ने यह नई शिक्षा नीति आरम्भ की है। जिसका देश एवं प्रदेश को आने वाले समय में बहुत अधिक लाभ होगा। इसलिए आप सभी आज की इस कार्यशाला में पूर्णतः अनुशासन के साथ भाग लें और इस पर गहन मंथन करें।
उन्होंने कहा कि आज आप नींव का कार्य कर रहें है और यदि नींव मजबूत होगी तो इमारत भी बुलंद होगी। उन्होंने कहा कि समापन स्तर में राज्यपाल महोदय भी आ रहें हैं और वे भी इस कार्यशाला में अपने विचार रखेंगें।