ब्रेकिंग न्यूज़मौसमहरियाणा

Weather Update: देशभर में मानसून सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

राजस्थान मौसम अपडेट 31 अगस्त

Weather Update: एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर अवस्थित है।

 

Weather Update: ऊपरी वायुमंडल में एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब व आसपास से लगे पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर सक्रिय है। मानसून ट्रफ लाइन भी सामान्य स्थिति से होकर गुजर रही है तथा सक्रिय है।

आज 31 अगस्त को राज्य के अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहने व मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। आज बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 5-6 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा अधिकांश भागों में मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में भी आगामी दो-तीन दिन मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button