ब्रेकिंग न्यूज़

यूथ सोशलग्राम ने “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” एवं स्वच्छता पखवाड़ा पर कराई विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित 

जागरण संगोष्ठी से युवाओं को किया प्रोत्साहित

हरियाणा/सूरज रोहिल्ला। युथ सोशलग्राम फाउंडेशन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टिगरा अटेली में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” एवं “स्वच्छता पखवाड़ा” के अंतर्गत पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता और जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत राज्य कार्यकारी सदस्य सुश्री अमृता जी के प्रेरक व्याख्यान से हुई। राष्ट्रीय सचिव श्री मोहित कुमार जी ने संस्था के मुख्य कार्यक्रमों व अभियान के उद्देश्यों से विद्यार्थियों को अवगत कराया, जबकि राष्ट्रीय संयुक्त सचिव श्री सिद्धार्थ जी ने छात्रों को नशा मुक्त व स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को विद्यालय के प्राचार्य और फाउंडेशन पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के संचालन व निर्णय में राज्य कार्यकारी सदस्य सुश्री मीनाक्षी जी का विशेष योगदान रहा।

विद्यालय के प्राचार्य श्री यशपाल जी ने फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री यशपाल जी सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे जिनमें पीजीटी संस्कृत श्री अनिल कुमार जी, पीजीटी हिंदी श्री राजमुकेश जी, पीजीटी अंग्रेज़ी श्री जितेंद्र जी, पीजीटी राजनीति विज्ञान श्री अशोक कुमार जी, पीजीटी गणित श्री दीपक कुमार जी, पीजीटी वाणिज्य श्री पवन कुमार जी, टीजीटी संस्कृत श्री रामअवतार जी, पीजीटी रसायन सुश्री दिव्या जी और एबीआरसी श्रीमती रजनी जी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

युथ सोशलग्राम फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय सचिव श्री मोहित कुमार जी, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव श्री सिद्धार्थ जी, राज्य कार्यकारी सदस्य सुश्री अमृता जी एवं सुश्री मीनाक्षी जी ने कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाई।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button