बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़वायरलसरकारी योजना

BSNL-MTNL 4G-5G Network को मिली बड़ी रफ़्तार….सरकार ने कर दिया कई लाख करोड़ का खर्चा…..

BSNL-MTNL 4G-5G Network: BSNL-MTNL का 4जी और 5जी कनेक्शन कब मिलेगा?

 

BSNL-MTNL 4G-5G Network: दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में बताया कि BSNL की 4G-5G सेवाएं कब से मिलेंगी।

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और एमटीएनएल की बदहाली को लेकर केरल से निर्वाचित आरएसपी सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने सवाल किए। उन्होंने बताया कि मेट्रो सिटी में भी BSNL-MTNL के Network नहीं मिल रहे हैं।

मुंबई गई संसदीय समिति को फोन में नेटवर्क नहीं मिलने की समस्या से जूझते हुए निजी कंपनी का कनेक्शन लेना पड़ा। BSNL और MTNL का 4G और 5G Canection कब मिलेगा? क्या सरकार फ्रॉड और साइबर अपराध को लेकर बीएसएनएल-एमटीएनएल का अलग से ब्यौरा दे सकती है?

बीते तीन साल में सरकार ने 3.22 लाख करोड़ का पैकेज दिया (BSNL-MTNL 4G-5G Network)

इस सवाल पर सिंधिया ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार BSNL और एमटीएनएल की रिकवरी के लिए प्रतिबद्ध है। बीते तीन साल में सरकार ने 3.22 लाख करोड़ का पैकेज दिया है। सुधार के संकेत देते हुए सिंधिया ने कहा कि बीएसएनएल ग्राहकों की संख्या 8.55 करोड़ से बढ़कर 9.10 करोड़ हो गई है।

दूरसंचार उद्योग के इतिहास में पहली बार देश के सभी 32 टेलिकॉम सर्कल के सीजीएम के साथ बैठक कर परेशानियों को दूर करने का काम शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि BSNL के सभी सर्कल में भौगोलिक परिस्थितियां, ग्राहकों की संख्या और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं पर काम किया जा रहा है। देश के अलग-अलग सर्किल की योजनाओं में अंतर हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button