home page

Haryana: हरियाणा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

 | 

हरियाणा के जींद में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अब इस मामले में मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए है। जिसके बाद सफीदों पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला ? 
जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को जींद के गांव सहारनपुर निवासी 28 वर्षीय अन्नु को संदिग्ध हालत के चलते निजी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन PGI पहुंचने से पहले ही अन्नु की मौत हो गई।

 

मृतका के पिता ने पुलिस को दी शिकायत 
मृतका के शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। वहीं सूचना मिलने के बाद विवाहिता के परिजन भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होनें मृतका के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। मृतका के पिता समालखा निवासी रामफल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी अन्नू की शादी साल 2018 में सहारनपुर निवासी विनोद के साथ हुई थी। बेटी के दो बच्चे है।

दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे ससुराल वाले 
लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले अन्नू पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। पहले ससुराल वालों ने बाइक के लिए 50 हजार की मांग की। इसके बाद जब बेटी ने इसके लिए मना किया, तो वह उसे प्रताड़ित करने लगे। 

पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप 
पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी को जहर देकर मारा है। अब इस मामले में सदर थाना सफीदों पुलिस ने पिता की शिकायत पर मृतका के पति विनोद, ससुर पिरथी और सास के खिलाफ दहेज व हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web