home page

दूध पीकर सुहागरात की सेज पर ही बेहोश हो गया दूल्हा, आधी रात में गायब हुई दुल्हन और फिर...

 | 

मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवती अपनी सुहागरात के बाद गायब हो गई। रात के समय दूल्हे ने दूध पिया और वह बेहोश हो गया। सुबह आंख खुली तो पता चला कमरे से उसकी दुल्हन गायब थी। 

लेकिन जब घर की तलाशी ली तो पूरे परिवार की पैरों तले जमीन खिसक गई। घर से दुल्हन ही नहीं बल्कि सोना, कैश और भी कीमतीं समान भी गायब था। पूरा परिवार पुलिस के पास पहुंचा और मामले की शिकायत दी। अब पुलिस ने दुल्हन को यूपी से गिरफ्तार किया है। 

 

क्या है मामला ? 
जानकारी के अनुसार ये मामला नौगांव थाना क्षेत्र के कुलवारा का है। यहां बीते 13 दिसंबर उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली युवती बिट्टू रैकवार की शादी एक युवक से हुई। शादी के दूसरे दिन यानि 14 दिसंबर को सुहागरात की सेज पर दुल्हन ने बड़ा कांड कर दिया। 
 

दूध पिलाकर दूल्हे को किया बेहोश 
दुल्हन ने दूध में नशेली चीज मिलाकर दूल्हे को पिलाया। जिसके बाद वह बेहोश हो गया और  लुटेरी दुल्हन ससुराल से 25 हजार कैश सहित दस तोले सोने के जेवरात लेकर फरार हो गई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। 


पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को किया गिरफ्तार
जिसके पुलिस ने साईबर सेल की मदद से आरोपी लुटेरी दुल्हन बिट्टू रैकवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुल्हन को थाने में ले जाकर कई घंटों तक पूछताछ की। इसके बाद उसने अपने सारे जुर्म पुलिस के सामने कबूल कर लिए।

कई लड़को को बना चुकी है ठगी का शिकार 

पुलिस ने बताया कि इस मामले में साजिश रचने वाले उत्तर प्रदेश के राठ निवासी अभय प्रताप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लुटेरी दुल्हन ने इस दूल्हे के अलावा आधा दर्जन से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाया।

युवती पहले अपने हुस्न के जाल में युवकों को फंसाती और फिर शादी करती। लेकिन शादी की पहली रात को ही वह दूल्हे को नशीला पदार्थ पिलाकर फरार हो जाती थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web

News Hub