home page

Manoj Kumar Death: एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

 | 
Manoj Kumar Death: एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन : शास्त्री के कहने पर उपकार बनाई, इसी से मिला भारत कुमार नाम
मनोज कुमार, दिलीप कुमार के जबर्दस्त फैन थे। दिलीप का एक फिल्म में नाम मनोज था। इसलिए उन्होंने ये नाम ही रख लिया।
एक्टर मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। वे 87 साल के थे। वे विशेष रूप से अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान उनकी बेहद कामयाब फिल्में रहीं।
मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने ANI को बताया, 'उन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं। यह भगवान की कृपा है कि उन्हें आखिरी समय में ज्यादा परेशानी नहीं हुई, शांतिपूर्वक उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार कल होगा।'
मनोज कुमार काफी समय से लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी, 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मनोज कुमार को 7 फिल्म फेयर पुरस्कार मिले थे। पहला फिल्म फेयर 1968 में फिल्म उपकार के लिए मिला था। उपकार ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के लिए चार फिल्म फेयर जीते। 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया।
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web