Haryana Big Gift: इस जिले के लिए विभिन्न गांवों की 17 परियोजनाओं के लिए लगभग 52 करोड़ की ਦੀ मंजूरी
Mar 16, 2025, 06:35 IST
|
राशि की मंजूर
श्रुति चौधरी ने मुख्यमंत्री से दादरी के सतगामा, बोंद व बापोड़ा में जल भराव नियन्त्रण कार्य के लिए अलग से 50 करोड़ की राशि से 8 परियोजनाओं को दिलाई मंजूरी
भिवानी/दादरी/महेन्द्रगढ़,15 मार्च। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी शनिवार को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 56वीं बैठक में विशेषतौर सम्मिलित हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंचाई मंत्री श्रीमति श्रुति चौधरी के आग्रह पर भिवानी के लिए विभिन्न गांवों की 17 परियोजनाओं के लिए लगभग 52 करोड़ रुपये की राशि मंजूर करवाई गई।दादरी जिले की 28 परियोजनाओं के लिए लगभग 44 करोड़ की राशि तथा महेंद्रगढ़ के लिए 9 परियोजनाओं के लिए लगभग 44 करोड़ रूप्ये की राषि मंजूर करवाई ।
बैठक में बोर्ड में 55 वी बैठक तक पास की गई परियोजनाओं का अवलोकन किया गया और जो परियोजनाए लंबित हैं या कार्य पूरा नहीं हुआ है उन कार्यों के विषय में सख्त निर्देश दिए गए।
सिंचाई मंत्री श्रुति चैधरी ने भिवानी जिले के लिए विभिन्न गांवों की 17 परियोजनाओं के लिए करीब 52 करोड़ रुपये की राषि सीएम से मंजूर करवाई गई है।
इन योजनाओं में धनाना, रामु पुरा बलियाली, गुसकानी, प्रेमनगर, दांगकला, दांगखुर्द, बापोड़ा, दिनोद, कैरु, लक्ष्मणपुरा, लेघा भानान, लाडियावाली, राजपूरा खरकड़ी, सूई, गुजरानी, मिताथल आदि गांवों में सिंचाई परियोजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी। इन गांवों में जल भराव नियंत्रण की परियोजनाएं लागू की जाएंगी।
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि दादरी जिले की 28 परियोजनाओं के लिए करीब 44 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में दादरी जिले में गांव के दौरे के दौरान इन गांव में इन परियोजनाओं को लागू करवाने का आश्वासन दिया था।
इसलिए गांव ईमलोटा, भागवी, स्वरूपगढ़, सान्तौर, मोरवाला, बिगोवा, नीमली, रावलधी, कमोद, बौन्द कलां, बौन्दखुर्द, छपार, कलियाना, खेड़ी बुरा, बीड़भैरवी, घसौला, कादमा, जयश्री मालकौश, निमड़ी, अखत्यारपूरा, डोटकी पाँड़वान, कन्हेरी, लोहरवाडा, समसपुर, कलियाना व दादरी शहर के लिए जल भराव नियंत्रण की विभिन्न परियोजनाएं लागू की जाएगी।
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि महेंद्रगढ़ के लिए विभिन्न गांवों की 9 परियोजनाओं के लिए करीब 44 करोड़ रूपये की राशि सीएम से मंजूर करवाई है। इनमें गांव अटेली में कृश्णावली नहर के लिए, गांव सतनाली, गड़ानिया, जाटुवा, बौचैली, मालड़ा, बसई, अकोदा, खेड़ी, खेड़ा, खातोद, बवानिया, मालड़ा, बास, गड़ी, खेडकी, जीरपुर, बौसामपुर राजावास की जलभराव की समस्या का विशेष उल्लेख किया और मुख्यमंत्री से अनुरोध किया की दादरी के सतगामा, बोंद व बापोड़ा में जल भराव निन्त्रण के कार्य विशेष तौर पर लिए जाये। मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध पर, विशेष राशि का प्रावधान करते हुए लगभग 50 करोड़ की राशि से 8 परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
ये परियोजनाये विभाग द्वारा अनुमोदित सभी परिजनाओ के अतिरिक्त है।
श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा हरियाणा सरकार जल संरक्षण और आपदा प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए ठोस कदम उठा रही है। सिंचाई मंत्री ने इन परियोजनाओं को मई,2025 के अन्त तक पूर्ण करने के निर्देष दिये।