home page

Haryana News: सालों बाद पंचकुला की खुली किस्मत की चाबी...देखे ये खास बड़ी अपडेट

 | 
 Haryana News: वर्ष बाद फिर पंचकूला होगा हरियाणा BJP का मुख्यालय, कल ‘पंचकमल’ में शिफ्ट होगा कार्यालय।
चंडीगढ़: हरियाणा में भाजपा का प्रदेश मुख्यालय अब रोहतक की बजाय पंचकूला होगा।
पार्टी के रोहतक स्थित ‘मंगल कमल’ कार्यालय से प्रदेश मुख्यालय को पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय - ‘पंचकमल’ में शिफ्ट किया जाएगा।
इस की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
रविवार को भाजपा का स्थापना दिवस है और इसी मौके पर पंचकूला में विधिवत रूप से प्रदेश कार्यालय शिफ्ट किया जाएगा।
हरियाणा में भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. मंगलसेन के निधन के बाद प्रदेश मुख्यालय रोहतक में शिफ्ट किया गया था।
डॉ. मंगलसेन का निधन 1990 में हुआ था।
इस से पहले चंडीगढ़ में प्रदेश मुख्यालय था।
प्रदेश कार्यालय की शुरुआत हवन-पूजन के साथ होगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली सहित कई वरिष्ठ नेता, मंत्री व विधायक मौजूद रहेंगे।
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web