News Hub
home page

Haryana News: हरियाणा के कैथल में देवर ने भाभी को मारी गोली, ब्यूटी पार्लर में घुसकर की फायरिं

 | 

हरियाणा के कैथल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां देवर ने अपनी भाभी पर फायरिंग कर दी। महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है। आरोपी देवर पार्लर में ही पिस्टल लेकर घुसा और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरु कर दी। एक गोली महिला के कंधे को छूते हुए निकल गई। घटना पुंडरी के ब्रह्मानंद कॉलोनी में स्थित मन्नत ब्यूटी पार्लर की है।

घटना शुक्रवार दोपहर ढाई बजे की है। ब्यूटी पार्लर की मालकिन उर्मिला काम कर रही थी। इसी दौरा उर्मिला के पति के चाचा का बेटा बीरबल पिस्टल लेकर आया और फायरिंग कर दी। वहां पर मौजूद लोगों ने उर्मिला को बचाया। 

जानकारी के अनुसार आरोपी इसी ब्यूटीपार्लर में काम सीख चुका है। उसने पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के कारण फायरिंग की।

पुंडरी थाना प्रभारी रमेश कुमार के अनुसार बीरबल नशा करता है। उसके ऊपर लूट, डकैती और लड़ाई झगड़े के कई केस दर्ज है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web