home page

Haryana Rain: हरियाणा में फिर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, किसान परेशान

 | 
 

हरियाणा में आज फिर से बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि आज प्रदेश के किन जिलों में बारिश हो सकती है।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि आज चंडीगढ़, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल जिले में भी बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

वहीं बारिश के दौरान चंडीगढ़, पंचकुला, यमुनानगर, अम्बाला और कुरूक्षेत्र जिले में आंधी और बिजली गिरने की संभावना भी है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि 5 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इसके बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान 

हरियाणा में आज का अधिकतम तामपान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा मंगलवार को प्रदेश में अधिकतम तामपान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web

News Hub