Tubewell Connection: हरियाणा सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, अब नहीं देना होगा ट्यूबवेल कनेक्शन का ये शुल्क… आदेश जारी
Now farmers will not have to pay fee for transfer of tubewell connection
Tubewell Connection: हरियाणा में ट्यूबवेल कनेक्शन को उसके मूल स्थान से हटाकर 70 मीटर तक दूर करने पर जोर खर्च लिया जाता था अब वो माफ़ कर दिया गया है.
पहले आता था कितना खर्च?
पहले, कनेक्शन स्थानांतरित करने पर किसानों का 30 से 40 हजार रुपये खर्च आता था। इसको लेकर बिजली निगम ने आदेश जारी किए हैं।
बिजली विभाग के मुताबिक, एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्यूबवेल कनेक्शन के स्थानांतरण की मंजूरी तभी दी जाएगी, जब ट्यूबवेल फेल हो गया हो, पानी के लवणता की समस्या या फिर सरकार की ओर से भूमि पर कब्जा हो।
वहीं आपको जानकारी के लिए बता दें कि जिस स्थान पर कनेक्शन स्थानांतरित किया जाना है, वह जमीन उसी उपभोक्ता के स्वामित्व पर हो। साथ ही उपभोक्ता किसी भी बिल के भुगतान में डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।
आपको बता दें कि किसान संगठन सरकार से अनुरोध कर चुके थे कि ट्यूबवेल कनेक्शन स्थानांतरण की फीस को माफ किया जाए। उनका तर्क था कि प्रदेश के ट्यूबवेल सेम की समस्या व भूजल नीचे गिरने से फेल होते हैं, ऐसे में रियायत मिलनी चाहिए।