हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत की हैट्रिक के बाद अब नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार हरियाणा में पार्टी मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा की तरह 2 डिप्टी सीएम का फॉर्मूला ला सकती है। वरिष्ठता के आधार पर अनिल विज और एक ब्राह्मण विधायक को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। भाजपा विधायक दल की बैठक गुरुवार को होगी। इसमें विधायक दल का नेता नायब सिंह सैनी को चुना जाना तय है। इसके लिए नायब सैनी दिल्ली भी गए। हरियाणा में नई सरकार हो सकती है : सूत्र नायब सिंह सैनी - मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल 1. अनिल विज 2. कृष्ण बेदी 3. कृष्णलाल पंवार 4. अरविंद शर्मा 5. कृष्ण मिड्डा 6. महिपाल ढांडा 7 मूलचंद शर्मा 8 विपुल गोयल 9 श्रुति चौधरी 10 लक्ष्मण यादव 11 राव नरबीर 12 सुनील सांगवान 13 सावित्री जिंदल उधर, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के दिल्ली निवास पर राज्य के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सह प्रभारी बिप्लव देब ने रणनीति तैयार की है। इस बैठक में मंत्रियों के नामों सहित अन्य मामलों पर चर्चा की गई।
भाजपा लाना चाहती है डिप्टी CM फॉर्मूला हरियाणा में BJP नई सरकार में डिप्टी CM फॉर्मूले को लाना चाहती है। इसकी सबसे बड़ी वजह सरकार में सीनियॉरिटी को लेकर होने वाला विवाद है। अभी अनिल विज नई सरकार में सबसे सीनियर नेता हैं। इसके अलावा वह CM बनने का दावा भी ठोंक चुके हैं। ऐसे में पार्टी उन्हें मैनेज करने के लिए डिप्टी CM बना सकती है। इनके अलावा एक ब्राह्मण विधायक को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
नए चेहरों को मिल सकता है मंत्रिमंडल में मौका नई सरकार में भाजपा के नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। पुराने चेहरों में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज, मूलचंद शर्मा और महिपाल ढांडा का नाम तो लगभग तय है। वहीं, नए चेहरों में जातीय और क्षेत्रीय तौर पर फरीदाबाद से विपुल गोयल, भिवानी से घनश्याम सर्राफ, बादशाहपुर से राव नरवीर, इसराना से कृष्ण लाल पंवार, नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी, राई से कृष्णा गहलावत, जींद से डॉ. कृष्ण मिड्डा, गोहाना से डॉ. अरविंद शर्मा और यमुनानगर से घनश्याम अरोड़ा का नाम चर्चा में है। इसके अलावा करनाल के घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण को विधानसभा स्पीकर बनाए जाने की चर्चा है। वहीं, पूर्व डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा को भी अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

हरियाणा में 30 जून से पहले बनेंगे नए जिले-उपमंडल और तहसील, कैबिनेट सब कमेटी को मिली एक्सटेंशन, मंडल बनाने पर भी चर्चा हरियाणा में नए जिले, उपमंडल, तहसील और उप-तहसील बनाने के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी