Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज रात से करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज रात से मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन बारिश की संभावना जताई है। आज मंगलवार सुबह से सूबे के कई जिलों में बादल छाए हुए है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज रात से ही मौसम करवट लेगा और बारिश होगी।
दो दिन होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाक मुताबिक हरियाणा में 22 जनवरी से फिर से बारिश की संभावना है। IMD ने सूबे के 15 से ज्यादा जिलों में दो दिन तक वर्षा होने का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में कमी देखने को मिली।
एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
प्रदेश में 22 जनवरी से फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में दो दिन तक वर्षा होने की संभावना है। इससे पहले उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोमवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री तक पहुंच गया।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार तक मौसम खुश्क रहेगा और उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा के चलते रात के तापमान में गिरावट हो रही है। 22 और 23 जनवरी को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई और हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की व मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों की तरफ से इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में होगी बारिश
22 जनवरी को प्रदेश के कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी आदि क्षेत्र में वर्षा होने की उम्मीद है। वहीं 24 जनवरी से राज्य में मौसम आमतौर से फिर से खुश्क तथा रात्रि तापमान में गिरावट संभावित है।