home page

Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

 | 

Haryana Weather: हरियाणा में आज से मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने हरियाणा में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही गुरुवार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

हालांकि फिलहाल मौसम साफ है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज 19 फरवरी और कल 20 फरवरी को हरियाणा में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी है। 

हवाएं चलने से तापमान में आएगी गिरावट 

वहीं गुरुवार यानी 20 फरवरी को हरियाणा के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। 

हरियाणा के लोगों को एक बार फिर ठंड का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, 21 फरवरी से मौसम साफ रहेगा और 28 फरवरी तक बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। 

हरियाणा में भी गिरेगा तापमान

हरियाणा में आज सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

इसके अलावा गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। 

किसानों के चेहरे पर आएगी खुशी

पिछले 1 महीने से लगातार हरियाणा में तेज धुप छाए रहने से तापमान में भारी वृद्धि हुई है। जिसके कारण किसानों को गेंहू की फसल के खराब होने का डर है। गेंहू की फसल को ज्यादा ठंड की जरूरत होती है और तापमान बढ़ने से फसल कम होने का डर होता है। 

लेकिन अब हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और बारिश आने से किसानों के चेहरे की खुशी भी लौट सकती है। क्योंकि बारिश आने से तापमान में गिरावट आएगी, जो गेंहूं की अच्छी फसल के लिए बेहद जरूरी है।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web