Haryana Mousum Update: हरियाणा में अचानक बदला मौसम! घने कोहरे को लेकर चेतावनी, जानें पूरी मौसम रिपोर्ट
कोहरे को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
गुरुवार को प्रदेश में कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में बारिश और कोहरा छाया हुआ है। बुधवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश की संभावना थी, लेकिन देर शाम बहादुरगढ़ में बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा हिसार-पानीपत और जींद में भी बारिश हुई। गुरुवार को नौ जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
18 जनवरी को बारिश की संभावना है। प्रशासन ने वाहन चालकों से कोहरे में सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है और हल्की गति से उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वहीं, रेवाड़ी में रात करीब 2 बजे से रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। तेज बारिश की भी संभावना है। कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।
हवा के साथ बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई है। वहीं, गुरुग्राम में भी बारिश के बाद मौसम बदल गया है। गुरुग्राम में सुबह 5 बजे के बाद दो बार बारिश हुई। बारिश के बाद गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी सुधरा है। गुरुग्राम में एक्यूआई 195 दर्ज किया गया है।