home page

Kal ka Mausam: हरियाणा, पजाब समेत इन राज्यों में कल होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट ...!

 | 

Kal ka Mausam: पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक कल 21 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके प्रभाव से कई राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है। यहां देखें कल का मौसम पूर्वानुमान... Kal ka Mausam

पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और आसपास के इलाकों पर है। एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान पर है।
प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान पर है। एक ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान तक फैली हुई है।Kal ka Mausam


अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम ?
अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है। हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। वहीं तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।Kal ka Mausam

22 से 24 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय पर बारिश और बर्फबारी बढ़ेगी। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 22 और 24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की संभावना है।Kal ka Mausam

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम ?
पिछले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
लक्षद्वीप, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की बारिश। वहीं ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब और राजधानी दिल्ली में भी घने कोहरे की स्थिति दिखी। Kal ka Mausam

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp channel Join Now

Around the web