Rain Alert: हरियाणा में फिर सक्रिय होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ, इस दिन होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Rain Alert: हरियाणा में सर्दी की सितम जारी है। आज सुबह से ही सूबे के कई जिलों में घनी धुंध छाई हुई है। वहीं कुछ जिलों में गुरुवार को हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला है।
प्रदेश में 24 घंटे में 1.7 मिलीमीटर (MM) बारिश हुई है। इस दौरान पूरे प्रदेश में रात के तापमान में 4.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 3.1 डिग्री तक ज्यादा है।
फिर सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग की मानें तो सूबे में 19 जनवरी तक लगातार मौसम बदलता रहेगा। आने वाले दिनों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर बारिश की संभावना है।
धुंध की चपेट में ये जिले
वहीं आज के मौसम की बात करें तो सुबह से ही हिसार, सोनीपत, रेवाड़ी, नारनौल, सिरसा, झज्जर और चरखी दादरी घनी धुंध की चपेट में हैं। हिसार में विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। वहीं पानीपत, पलवल, पंचकूला और कैथल में हल्की धुंध छाई है।
दो दिन बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश 2 पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी व 21 जनवरी को असर दिखाएंगे। इससे 21 और 22 जनवरी को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
19 जनवरी तक बदलता रहेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक हरियाणा में 19 जनवरी तक मौसम बदलता रहेगा। इस दौरान कहीं बादल छाए रहने और सुबह धुंध की संभावना है। इसके अलावा कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी संभावित है।