Weather Update : हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत में आज ऐसा रहेगा मौसम, देखिए आज का मौसम

मौसम में फिर से बदलाव होने लगा है। न्यूनतम तापमान में कमी आने लगी है।

Weather Update : मौसम में फिर से बदलाव होने लगा है। न्यूनतम तापमान में कमी आने लगी है। आज शुक्रवार यानि 18 अक्टूबर को मौसम कैसा रहेगा। इसके लिए जानकारी दे रहे हैं।  मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना दबाव उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पुदुचेरी और नेल्लोर के बीच, चेन्नई के उत्तर में पार कर गया है।

इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए शाम तक कमजोर होकर एक निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है। एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर बांग्लादेश और उससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर स्थित है। दूसरा चक्रवाती परिसंचरण निचले पूर्वी असम पर बना हुआ है।

 

 मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे को दौरान, उत्तर तमिलनाडु, रायलसीमा, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बरसात के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

 

केरल, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, विदर्भ और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश संभव है।

देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बरसात हुई है।

तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात दर्ज की गई है।

गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, गुजरात और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात हुई है। पूर्वोत्तर भारत, झारखंड और लक्षद्वीप में हल्की बरसात हुई है।

Join WhatsApp Join Group
Like Facebook Page Like Page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button